hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, बीकानेर, hellobikaner.com स्थानीय स्वतंत्रता सैनानी (शहीद पार्क) में स्वतंत्रता सेनानी गंगादत्त रंगा की 27वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजली सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक महेश प्रकाश ने स्व. रंगा के स्वतंत्रता आंदोलन में भागीदारी पर प्रकाश डाला।

 

 

तरूण प्रकाश रंगा ने कांगड कांड आंदोलन में गंगादत्त जी रंगा के द्वारा किये गये संघर्ष पर व्यक्तव्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में ब्रहम प्रकाश रंगा, सत्यप्रकाश रंगा, शांतिप्रसाद बिस्सा, राजकुमार किराडू, अमरचंद बिस्सा, अशोक पुरोहित, त्रिभुवन रंगा, गौरव व्यास, जशोदा रंगा, शिवदत्त ओझा पुष्करणा, डुंगर कॉलेज अध्यक्ष हरिराम गोदारा, गिरधारी कूकणा यश देराश्री, जयनारायण बिस्सा, दुष्यंत प्रकाश रंगा, रामभगत प्रजापत, बजरंग, बजरंग गेधर, कृष्णा रंगा, अंकित भादाणी, अकबर जोइया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रंगा के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित की।

 

 

कार्यक्रम प्रभारी हरिप्रकाश रंगा ने सभी कार्यकर्ताओं को नशा मुक्ति का संकल्प दिलवाया। कार्यकर्ताओं ने स्व. रंगा अमर रहे के जयकारों के उदघोष से पूरे परिसर को गुंजायमान बना दिया। सभी कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम को सफल बनाने में बहुत बड़ा योगदान रहा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page