Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.in, लूणकरणसर (लोकेश बोहरा)। आज साय लूणकरणसर तहसील की मल्कीसर नहर पंपिंग स्टेशन पर एक लड़की की लाश बहती हुई आ गई। बच्ची की लाश देख एकबारगी अफरा तफरी मच गई।

 

जानकारी के अनुसार लड़की की बॉडी को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मौके पर लूणकरणसर पुलिस पहुंच चुकी है।

 

लड़की की उम्र लगभग 14 या 15 वर्ष बताई जाती है। लड़की की
अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हुई है। मौके पर पुलिस थाना अधिकारी गणेश कुमार, हजारी सिंह भाटी, वीरेंद्र कलेर पहुंचे।

इससे पहले लड़की की बॉडी को पानी से बाहर निकालकर हॉस्पिटल ले जाया गया था।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page