Share

हैलो बीकानेर। बीकानेर नगर निगम चुनाव के लिए कल जिला कलक्टर ने लॉटरी निकाली उसकी बाद सोशल मीडिया पर जैसे तुफान सा आ गया। अपने-अपने वार्ड के लिए कई लोगों ने अपनी दावेदारी के संकेत सोशल मीडिया पर देने शुरू कर दिए। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना रहा पूर्व पार्षद दुर्गादास छंगाणी।

पूर्व पार्षद दुर्गादास छंगाणी के समर्थक जमकर सोशल मीडिया पर दुर्गादास के पक्ष में पोस्ट करते नजर आए। कांग्रेस कार्यकर्ता दुर्गादास छंगाणी बीकानेर के बारह गुवाड़ निवासी है। छंगाणी के समर्थकों का कहना है कि विधायक चुनाव हो या सांसद चुनाव दुर्गादास छंगाणी ने कांग्रेस के लिए जमकर मेहनत की है। हाल ही में कॉलेज चुनावों में भी दुर्गादास ने एनएसयुआई के लिए महत्वपूर्ण भुमिका निभाई है। छंगाणी इसी वार्ड से कांग्रेस के पार्षद रह चुके है।

#Visesh √√√वार्ड 58 के लिए ओनली Durga Das Chhangani…No More Space…….

Dnv Visesh ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಬುಧವಾರ, ಸೆಪ್ಟೆಂಬರ್ 18, 2019

#बारह_गुवाड़_करें_पुकार#दुर्गा_दास_अबकी_बार#वार्ड_58#टीम:-दुर्गादास

Bharat Ojha ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಬುಧವಾರ, ಸೆಪ್ಟೆಂಬರ್ 18, 2019

छंगाणी समर्थकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से साफ संकेत दे दिया है की वार्ड नम्बर 58 से उनका उम्मीदवार दुर्गादास छंगाणी ही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के लिए इस वार्ड में कई और ऐसे भी चेहरे है जिन्हे नजर अंदाज किया जाना उनके लिए मुश्किल होगा। चुनाव में अभी समय है ऐसे में कांग्रेस पार्टी वार्ड 58 में किसे अपना उम्मीदवार बनाकर उतारती है यह तो वक्त ही बतायेगा।

#ये_है_दुर्गादास_छंगाणी #जिसने_हमेशा_अपने_साथियों_को_आगे_बढ़ने का मौका दिया #इस_व्यक्ति_की_खासियत_ही_ऐसी_ही_कि_शख्सियत…

Amit Hindu ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಬುಧವಾರ, ಸೆಪ್ಟೆಂಬರ್ 18, 2019

दुसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के लिए भी इस वार्ड को मुश्किले बढऩे वाली है क्योंकि यह वार्ड सामान्य श्रेणी में आया है ऐसे में भाजपा से भी कई दावेदार उभर कर सामने आ रहे है। बीकानेर नगर निगम चुनावों में वार्ड 58 सबसे अधिक चर्चा में रहने वाला है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page