Share

hellobikaner.in सादुलपुर, (श्याम जैन) चोरों के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहा है। आये दिन चोर चोरी की वारदात का अंजाम दे जाते है। ऐसा ही एक चोरी का मामला सामने आया है।

 

कस्बे के वार्ड 25 में फतेहपुरिया कुएं के पास लुहारों के एक घर में शुक्रवार की देर रात्रि को चोरी की एक बड़ी वारदात हुई है। जाफर लूहार के घर में घुसकर अज्ञात चोर वारदात को अंजाम दे गए हैं। जानकारी के अनुसार 20 ग्राम से ज्यादा सोना व सोने के गहने तथा 3 किलो चांदी चोर उड़ा ले गए हैं।

वारदात के समय जाफर का परिवार घर पर नहीं था। वह सामने वाले घर में सो रहे थे और सुनेपन का फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम दे गए। चोरी की यह वारदात रात को 1-00 बजे के बाद होने की आशंका है। राजगढ़ पुलिस थाने में पीड़ित द्वारा की परिवाद दे दिया गया है लेकिन समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page