hellobikaner.com

hellobikaner.com

Share

बीकानेर hellobikaner.com पंकज मर्डर केस के सम्बन्ध में बीकानेर के किसी भी नेता द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर हैलो बीकानेर न्यूज़ पोर्टल पर 30 अगस्त को बीकानेर : पंकज की मौत पर नेताओं की चुप्पी क्यों ?” ख़बर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशन के बाद बीकानेर सांसद व केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं भारी उद्योग तथा सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पंकज आचार्य की बदमाशों की गोली लगने से हत्या के मामले में बीकानेर एसपी से फोन पर बात की तथा घटना की जांच व दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने एवं सजा दिलवाने के लिए निर्देशित किया।

 

ध्यातव्य है कि 25.08.2020 को बीकानेर के जस्सूसर गेट के समीप 16 वर्षीय नाबालिक किशोर पंकज आचार्य सुपुत्र  किशन लाल आचार्य निवासी श्रीकोलायत को बदमाशों द्वारा गोली मार दी गई थी, जिसका ईलाज के दौरान 29.08.2020 को मृत्यु हो गई। किशोर की इस हत्या से क्षेत्रवासियों में गहरा दुख व रोश व्याप्त है एवं परिवार वालों एवं क्षेत्रवासियों की बदमाशों को गिरफ्तार करने व कठोर सजा दिलाने की मांग है।

इसी संदर्भ में आज केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर एसपी से दूरभाष वार्ता कर जल्द कार्यवाही कर बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिया। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पंकज आचार्य के पिता किशन लाल आचार्य से भी फोन पर वार्ता कर संवेदना प्रकट की व बदमाशों की गिरफ्तारी व सजा हेतु हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया। केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिन्ता व्यक्त करते हुए राजस्थान की वर्तमान कांग्रेस सरकार की आलोचना की एवं कहा कि बदमाशों के मन में कानून का भय खत्म हो गया है। पुलिस प्रशासन आम नागरिकों को सुरक्षा देने में असमर्थ है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page