Share

– हैलो बीकानेर के प्रवेशांक के साथ ही वेबसाइट लोकार्पित
…….वेटेरनरी विवि के कुलपति डॉ.ए.के.गहलोत, समाजसेवी पुजारीबाबा, वरिष्ठ पत्रकार मधु आचार्य ‘आशावादी’, भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने लोकार्पित की मैगजीन…..
बीकानेर। तेजी से बदलते समय में रचनात्मक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता की प्रतीक मैगजीन पाठकों से दूर होती जा रही है। प्रिंट-मीडिया का यह माध्यम आज भी याद आता है लेकिन जिन मैगजीन्स को पढ़ते हुए हम आगे बढ़े, वे कहीं गुम हो गई है। ऐसे में ‘हैलो बीकानेर’ जैसी मैगजीन का प्रवेशांक इस बात की उ मीद जगाता है कि परिवार में बैठकर पढ़ी जाने वाली मैगजीन का युग फिर से शुरू हो रहा है। गुरुवार को धरणीधर रंगमंच पर राजेश के. ओझा के संपादन में प्रकाशित मैगजीन ‘हैलो बीकानेर’ का लोकार्पण करते हुए पशु चिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डा.अजेयकुमार गहलोत ने यह कहा। इस मौके पर ‘हैलो बीकानेर’ की वेबसाइट का भी लोकार्पण किया गया। गहलोत ने कहा कि समय की मांग को देखते हुए मैगजीन की वेबसाइट बनाना भी जरूरी है, इस कार्य को भी वक्त पर शुरू कर दिया गया है, यह अच्छी बात है। अब कोई भी पाठक इस मैगजीन को ऑनलाइन भी पढ़ पाएगा।

promotion-banner-medai-03
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी जुगलकिशोर ओझा ‘पुजारीबाबा’ ने अक्षर की महत्ता बताते हुए कहा कि अक्षर से ही शब्द बनता है और शब्द को ब्रह्म कहा गया है। शब्द से शब्द जोडक़र सरस्वती के उपासक वाक्य बनाते हैं। हमें ऐसे वाक्य रचने चाहिए जिससे जनहित हो और समाज में सकारात्मक भाव बने।
वरिष्ठ रंगकर्मी, साहित्यकार व पत्रकार मधु आचार्य ‘आशावादी’ ने इस मौके पर कहा कि जैसे हम लोग आपसी संवाद में ‘हैलो’ शब्द का उपयोग करते हैं, उसी तरह इस मैगजीन का नाम भी मुंह पर चढऩे वाला नाम है। यह मैगजीन रचनात्मक पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई मिसाल बनेगी क्योंकि इसके प्रवेशांक में ही अनुभव झलक रहा है। बतौर स्वागताध्यक्ष उन्होंने कहा कि मैगजीन के संपादक राजेश के. ओझा के पास बीकानेर से प्रकाशित होने वाली चर्चित मैगजीन की परिकल्पना और डिजाइन का लंबा अनुभव है और हमेशा पीछे रहकर काम करते आए हैं। अब इस मैगजीन में उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

विशिष्ट अतिथि शहर भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि पत्रकारिता में मैगजीन का प्रकाशन एक बहुत ही चुनौती पूर्ण कार्य माना जाता है क्योंकि इसमें प्रकाशित होने वाली सामग्री को लेकर संपादक मंडल को बहुत ज्यादा सजग रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मैगजीन नियमित रूप से प्रकाशित होनी चाहिए।
विशिष्ट अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने इस मौके पर कहा कि जैसे किसी व्यक्ति के शहरी में धडक़न का महत्व होता है, शहर के लिए भी इस मैगजीन का महत्व होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की मैगजीन से सामाजिक सरोकार और सकारात्मक सोच का विकास होता है।
शहर कांग्रेस के महासचिव आनंद जोशी ने इस मौके पर कहा कि पत्रकारिता और साहित्य के लिए बीकानेर में जिस तरह युवावर्ग ने रुचि दिखाई है, कहीं ओर ऐसा दिखाई नहीं देता है, यह मैगजीन प्रवासी बीकानेरियों में भी लोकप्रिय होगी।
आभार सुशील कुमार जोशी ‘आइया महाराज’ ने स्वीकार किया। संचालन हरीश बी. शर्मा ने किया। अतिथियों को रामदास ओझा, नितिन वत्सस, दाऊलाल ओझा, रमेश भोजक ‘समीर’, श्रीलाल छंगाणी, मदनमोहन आचार्य, गोपालदास ओझा, रजनीश जोशी, लक्ष्मीनारायण छंगाणी, मगनलाल ओझा, सुरेंद्र छंगाणी ने स्मृतिचिह्न प्रदान किया।

सभी ने की राजेश के. ओझा की सराहना, दी दुआएं
‘हैलो बीकानेर’ के लोकार्पण के दौरान सभी ने मैगजीन के संपादक राजेश के. ओझा के हुनर और मेहनत की मुक्त कंठों से प्रशंसा की। नई तकनीक की सारी जानकारियों को रखने वाले राजेश के.ओझा के मैगजीन की डिजाइन आदि में दिए गए योगदान का उल्लेख हो चाहे सोशल मीडिया के माध्यम से खबरों के अपडेट्स देने की बात। सभी ने माना कि ओझा का कार्य समयानुकूल होता है। इस मौके पर ओझा ने भरोसा दिलाया कि उनका एक ही लक्ष्य है कि नियमित रूप से इस मैगजीन का प्रकाशन करता रहूं।

ये रहे उपस्थित
शिक्षाविद् जानकीनारायण श्रीमाली, राजस्थानी के वरिष्ठ कवि शिवराज छंगाणी, समाजसेवी राजेश चूरा, वरिष्ठ रंगकर्मी आनंद वि.आचार्य, कांग्रेस नेता आनन्द जोशी, इकबाल हुसैन, रामसहाय हर्ष, अजीत राज, चंद्रशेखर जोशी, सुनील गज्जाणी, विकास शर्मा, कवयित्री चंचला पाठक, संजू श्रीमाली, सुधा आचार्य, चित्रा पारीक, विनीता शर्मा, भाजपा नेत्री आरती आचार्य, डॉ. कृष्णा आचार्य ज्योतिषी प्रहलाद ओझा भैंरूं, अजय जोशी, कहानीकार नगेंद्र किराड़ू, ब्रह्मदत्त भादाणी, लक्ष्मीनारायण छंगाणी, किशन लाल ओझा, किशन ओझा, नटवर ओझा, गगन जोशी, शिवाजी आचार्य, नथमल ओझा, अक्षय आचार्य, युवा समाज सेवी डॉ. विनोद व्यास (सादुलपुर)।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page