Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। राजस्थान में चुनावी सरगर्मियां धीरे-धीरे तेज होती नजर आ रही है कांग्रेस की एक वायरस सूची सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आज भाजपा की एक सूची सोशल मीडिया वायरल होती दिखाई दी।

 

इस वायरस सूची के अंदर राजस्थान विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के तीन दावेदार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दिखाई दे रहे हैं।

 

इस वायरस सूची की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सभी विधानसभा क्षेत्र के नामों को देख इस वायरस सूची को लेकर जनता में चर्चा शुरू हो गई है।

 

आगामी विधानसभा को लेकर ऐसी वायरल सूची का सामने आना कहीं ना कहीं राजनीतिक गतिविधियों को तेज कर देता है वही बात करें बीकानेर के सात विधानसभा सीटों की तो इस सूची में बीकानेर की सातों विधानसभा को लेकर तीन-तीन नाम सामने आए हैं।

 

बीकानेर पश्चिम की बात करें तो यहां पूर्व विधानसभा से मौजूदा विधायक सिद्धि कुमारी के साथ सुरेंद्र सिंह शेखावत के नाम के साथ महावीर रांका का नाम नजर आ रहा है।

 

वही बीकानेर पश्चिम विधानसभा की बात करें तो इस सूची के अंदर बीकानेर पश्चिम से भाजपा से पूर्व विधायक गोपाल जोशी के सुपुत्र गोकुल जोशी के साथ हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले जेठानंद व्यास व मौजूदा शहर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय आचार्य का नाम दिखाई दिया है।

 

बीकानेर की खाजूवाला सीट से विश्वनाथ मेघवाल और भोजराज मेघवाल का नाम इस सूची में दिखाई दिया है।

 

कोलायत विधानसभा क्षेत्र से पूनम कंवर, चंपालाल गदर व श्याम सिंह का नाम की सूची में शामिल है।

 

लूणकरणसर विधानसभा से सुमित गोदारा, महेश मूंड व भागीरथ मूंड का नाम इस सूची में दिखाई दिया है।

 

नोखा से बिहारी विश्नोई व कन्हैयालाल सियाग तो श्री डूंगरगढ़ से ताराचंद, तोलाराम व छैलूसिंह का नाम दिखाई दिया है।

 

हम एक बार फिर आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वायरल सूची की हैलो बीकानेर पुष्टि नहीं करता है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page