hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, राजियासर – थाना क्षेत्र के 315 आरडी के पास रविवार शाम को क्रूरता की हदें पार करने वाली घटना सामने आई है। इंसानियत को कलंकित करने वाली इस घटना की भर्त्सना के लिए जितने भी शब्द हैं कम हैं।

 

 

इंसान बिना सोचे समझे क्या क्या कर सकता है जिससे धरती पर दूसरे जीवों का जीवन खत्म होता जा रहा है। ऐसी ही एक क्रूर घटना बेहद मासूम माने जाने वाले गौवंश के साथ घटित होना सामने आया है। जिससे इंसान की फितरती सोच का शिकार हुआ बेजुबान गौवंश तिल – तिल कर मरने को मजबूर हो गया है। शाम को अज्ञात असामाजिक निर्दयी द्वारा गौवंश को आटे के पेड़े में ब्लास्ट सामग्री भरकर रख दिया। जिसे नासमझ गौवंश ने खा लिया। जिससे उनके मुंह के चीथड़े हो गए।

 

 

आसपास के किसानों ने आवाज सुनी और देखा तो उन्हें पता चला कि दो गौवंश के मुंह और जबड़ों से मांस के लोथड़े और खून बह रहा है। इस घटना की सूचना राजियासर पुलिस को दी गई। राजियासर से एएसआई रामावतार राठौड़ मय स्टाफ मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से ब्लास्ट सामग्री वाले आटे के पेड़े भी मौके से मिले। घायल गौवंश का उपचार ग्रामीणों की मदद से चिकित्सकों से शुरू करवाया गया है।

 

 

राजियासार सीआई सतीश कुमार किसी कार्य से पीलीबंगा गए हुए थे जहां से सीधे रात सवा नौ बजे मौके पर पहुंच घटना की जानकारी प्राप्त की। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र के आमजन में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के दुष्कृत्य के शिकार हुए गौवंश भूख और प्यास से तड़फ तड़फकर मरते हैं। इस प्रकार का कृत्य किसी को भी स्वीकार नहीं है। सीआई ने ग्रामीणों से समझाइश कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की बात कही है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page