hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क,www.hellobikaner.com,                  जयपुर।  राजस्थान में आगामी विधानसभा आम चुनाव – 2023 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियां अवैध सामग्री जब्त करने के मामले में नित नए रिकॉर्ड बना रही हैं और आदर्श आचार संहिता लागू होने के 10 दिन में 143 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री जब्त कर नया रिकॉर्ड कायम किया है।

 

 

 

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। गत विधानसभा आम चुनाव में पूरी आचार संहिता के दौरान 65 दिन में 70 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त की गयी थी। उन्होंने बताया कि इसमें आचार संहिता लगने से अब तक 7 लाख 95 हजार 978 लीटर शराब (15 करोड़ 37 लाख रुपए कीमत) 26 करोड़ 27 लाख रू कैश, ड्रग्स लगभग 38.94 करोड़ रूपए, और सोना- चांदी जैसी कीमती धातुओं की 15.72 करोड़ रूपए की जब्ती की गयी है, जबकि फ्रीबीज 46.24 करोड़ रूपए की कीमत की जब्त की गयी है।

 

 

 

श्री गुप्ता ने बताया कि 21 करोड़ 20 लाख के सीजर के साथ जयपुर प्रदेश में सबसे आगे है। दूसरे स्थान पर उदयपुर 11 करोड़ 20 लाख रुपए, तीसरे स्थान पर बाड़मेर 9 करोड़ 80 लाख रूपए चौथे स्थान पर 9 करोड़ 49 लाख रुपए के साथ भीलवाड़ा है। अलवर 8.31 करोड़, जोधपुर 8.26 करोड़, श्रीगंगानगर 7.17 करोड़, सीकर 6.63 करोड़, चित्तौड़गढ़ 6.53 करोड़ और पाली ने अब तक 5.26 करोड़ रुपए का सीजर किया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में विभागों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page