Share

जयपुर hellobikaner.in सनातन धर्म में सावन का माह बेहद पावन माना जाता है। इस माह में महादेव एवं माता पार्वती की उपासना की जाती है। सावन में महादेव की विधि- विधान से पूजा करने से सभी समस्यां दूर हो जाती हैं। कई लोग सावन के महीने में उपवास रखते हैं। कल सावन का दूसरा सोमवार है। ये दिन शिवभक्तों के लिए बेहद अहम है।

मान्यता है की सावन माह में भगवान् शिव का रुद्राभिषेक करने पर भगवान शिव प्रसन्न होते है। इस रुद्राभिषेक का अनूठा उदाहरण आज बीकानेर के धरणीधर महादेव मंदिर में को देखने को मिला यहाँ किशोरियों ने भगवान् शिव का रुद्री पाठ कर रुद्राभिषेक किया गया । किशोरी आकांक्षा पुरोहित ने रुद्री का पाठ कर रुद्राभिषेक करवाया।

अभिषेक में भारती आचार्य, गुनगुन दाधीच, अनुराधा आचार्य, अंजली आचार्य, नंदिनी आचार्य, मीनाक्षी व्यास, दिव्या, सिमरन आचार्य, कनिका, हिमानी बोड़ा आदि अनेक किशोरियां उपस्थित थीं। यह रुद्राभिषेक का अनूठा उदाहरण बीकानेर में धरणीधर महादेव में प्रस्तुत हुआ।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page