hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.com                बीकानेर  पारायण फाउंडेशन द्वारा सोमवार को राजस्थानी की युवा कवयित्री सोनाली सुथार की काव्य कृति ‘सुध सोधूं जग आंगणै’ का लोकार्पण स्थानीय धरणीधर रंगमंच पर किया जाएगा।

 

 

 

 

 

पारायण फाउंडेशन के संयोजक हरीश बी. शर्मा ने बताया कि इस कृति का प्रकाशन गायत्री प्रकाशन से हुआ है। वरिष्ठ कवि-नाटककार व आलोचक डॉ.अर्जुनदेव चारण के सानिध्य में शाम सवा छह बजे आयोजित प्रारंभ होने वाले इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि देश की प्रख्यात साहित्यकार ममता कालिया होंगी।

 

 

 

 

 

अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी, पत्रकार व साहित्यकार मधु आचार्य ‘आशावादी’ करेंगे। लोकार्पित कृति पर साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के युवा पुरस्कार से सम्मानित आशीष पुरोहित पत्रवाचन करेंगे। संचालन कवयित्री-कथाकार ऋतु शर्मा करेंगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page