hellobikaner.in

Share

स्पोर्स डेस्क hellobikaner.in इंडियन प्रीमियम लीग 2022 में कल हुए राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रनों का विशाल स्कोर दिल्ली के सामने रखा। दिल्ली के बल्लेबाजों ने भी जबरदस्त बैटिंग की लेकिन मैच 15 रनों से हार गई।

 

मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। लेकिन इसका अंत काफी विवादास्पद तरीके से हुआ है। इस मैच के अंतिम ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अंपायर के फैसले पर सवाल उठाकर खेल भावना के खिलाफ काम किया है। दिल्ली कैपिटल्स की पारी के अंतिम ओवर में नो-बॉल को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

 

इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी कर रहे हैं अपने दोनों बल्लेबाजों को वापस बुलाने लगे। इसी बीच युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के बीच मैदान पर ही भिड़ंत हो गई। दोनों खिलाड़ियों के भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/Twinkle_Agrawl/status/1517692446896918528

इस वीडियो में राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज कुलदीप चहल आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना उस समय की है जब दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजों को वापस बुला रहे थे। उसी दौरान क्रीज के पास मौजूद युजवेंद्र चहल बल्लेबाजी कर रहे कुलदीप यादव के पास आकर रोकने लगते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लगता है कि यूज़वेंद्र चहल कुलदीप यादव को वापस जाने से रोक रहे हैं और धकेल कर बल्लेबाजी करने के लिए कह रहे हैं। हालांकि यह सब दोनों के बीच मजाक-मजाक में चल रहा था l

 

दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए आखिरी ओवर में 36 रनों की जरूरत थी। बल्लेबाजी कर रहे रोवमैन पॉवेल ने इस ओवर की पहली 3 गेंदों पर छक्का लगा दिया। तीसरी गेंद में मेकॉय यॉर्कर डालना चाहते थे, मगर वह फुलटॉस हो गई और यह गेंद कमर के आस-पास थी, मगर लेग अंपायर ने इसे नो-बॉल नहीं दिया। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत समेत पूरा खेमा इस गेंद को नो-बॉल की मांग करने लगा।

जब अंपायर ने इनकी बात नहीं सुनी तो ऋषभ पंत ने अपना आपा खो दिया और खेल भावनाओं की धज्जियां उड़ाते हुए बल्लेबाजों को वापस आने के लिए कहा, मगर कोई भी बल्लेबाज वापस नहीं आया लेकिन पंत के इस रवैया की हर कोई आलोचना कर रहा है और इसे खेल भावना के विपरीत बता रहा है। इसके बाद इस विवाद पर दिल्ली कैपिटल्स के मेंटोर शेन वॉटसन ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को फटकार लगाई है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page