hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in – आचार्य धरणीधर ट्रस्ट एवं विप्र फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से धरणीधर खेल मैदान में खेजड़ी लगाओ अभियान के तहत एक हजार से अधिक खेजड़ी और अन्य विभिन्न किस्मो के पौधे लगाने का क्रम निरन्तर जारी है।

 

इसी क्रम में आज वरिष्ठ कांग्रेसी, UIT चेयरमैन दावेदार,ओर समाजसेवी नंद कुमार आचार्य मनुडसा एवम युवा व्यापारी नरेंद्र आचार्य लालजी की गरिमामयी उपस्थिति में अभियान के इगारवे दिन तक 600 से अधिक पौधरोपण किया गया है। इस दौरान समाजसेवियों ने धरणीधर ट्रस्ट और टीम विफा के साथी कार्यकर्ताओ के लग्न और इच्छाशक्ति की सराहना की।

 

विफा के प्रदेश सचिव कैलाश आचार्य ओर पर्यावरण समिति के किशोर भा पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान को लेकर सभी पर्यावरण प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है और नियमित और विधिवत रूप से अभियान निरन्तर जारी है।

धरणीधर ट्रस्ट के दुर्गाशंकर आचार्य ने बताया कि शहरी क्षेत्र में धरणीधर खेल मैदान एक मात्र ऐसा स्थान है जो कि पर्यावरण सौंदर्य का परिचायक बनता जा रहा है एवम सावन के प्रथम दिन से महिलाओं और बच्चों की अत्यंत भीड़ भरी रहती है।
ये क्षेत्र हरा – भरा हो इसी उद्देश्य के साथ सावन माह के मानसून आने से पूर्व खेजड़ी लगाओ अभियान के तहत सभी सहयोगी अपनी अहम भूमिका निभा रहे है।

खेजड़ी लगाओ अभियान के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सुनील रामावत,किशोर पुरोहित,आनंद पुरोहित, बी डी आचार्य, अप्पू आचार्य मुकेश सारस्वत (मुक़सा),दिनेश ओझा,शेखर आचार्य ,बाल ठाकरे आदि उपस्थित थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page