Share

बीकानेर hellobikaner.in राजस्थान के 20 जिलों में 90 निकायों में 3035 वार्डों के आज चुनाव परिणाम आने के बाद अब सबकों सात फरवरी का इंतज़ार रहेगा।

नगर पालिका चुनाव परिणाम के बाद अब पालिकाध्यक्ष के लिए चुनाव होंगे। इसके लिए लोकसूचना एक फरवरी को जारी करने के साथ नाम निर्देशन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पालिकाध्यक्ष के लिए दो फरवरी तक नामांकन दाखिल होंगे। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

तीन फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। गुरुवार को नाम वापसी व चुनाव चिन्हो का आवंटन होगा। मतदान सात फरवरी को होगा। इसी दिन अध्यक्ष के लिए मतगणना होगी। नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए 8 फरवरी को सुबह दस बजे बैठक होगी। इसी दिन सुबह 11 बजे नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। सुबह साढ़े ग्यारह बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर दो बजे तक अभ्यर्थिता वापसी ली जा सकेगी। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो दोपहर ढ़ाई बजे से होगा। इसी दिन उपाध्यक्ष का चुनाव परिणाम घोषित होगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page