Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर। अर्हम इंग्लिश अकैडमी नोखा रोड भीनासर द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज एलकेजी के बच्चो द्वारा नृत्य कृष्ण वंदना से हुआ।

 

कक्षा यूकेजी के बालक-बालिकाओं ने कौन है कृष्ण व कृष्ण जन्म की लीलाओं को प्रस्तुत किया। वहीं माखन चोर कार्यक्रम चंदन एंड पार्टी ने प्रस्तुत किया। नटखट कान्हा बांस की बांसुरिया लिए मनमोहक लग रहे थे , मेहंदी लगने से पहले मधुबन में राधा कैसे नाचे गीत पर विभिन्न विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी।

विद्यार्थियों ने अपनी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से खूब तालियां बटोरी। गीता अध्याय प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मेमांशा और पार्टी ने यमुना मैया काशी करी करी नामक नृत्य पेश कर अपनी भावभीनी प्रस्तुति दी। कक्षा 10 के बालक बालिकाओं द्वारा भविष्य के दर्पण भाव नाटक द्वारा आज और भूतकाल के व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी करवाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक सचिव सुरेंद्र कुमार डागा ने कहा बालमन निश्चित रूप से नटखट हो सकता है लेकिन भगवान कृष्ण को देखकर हमें भी अपने जीवन में कुछ नई प्रेरणाय लेनी चाहिए। भगवान कृष्ण के जन्म के विभिन्न कहानियों के माध्यम से अपने विद्यार्थियों को सार्थकता के बारे में बताया। भजन की स्वर लहरियों से वातावरण कृष्णमय हो गया। मंच संचालन स्कूल निदेशिका रमा डागा ने किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page