hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in,                                                 बीकानेर।   पेट्रोलियम कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतों का रिव्यू करने के बाद एलपीजी की कीमतों में कटौती की है। इस कटौती का फायदा केवल कॉमर्शियल रसोई गैस उपभोक्ताओं को ही मिलेगा, घरेलू उपयोग वाले उपभोक्ताओं को कीमतों में कमी का कोई फायदा नहीं मिलेगा। इस साल में ये लगातार चौथा महीना है जब कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की है। चार माह के दौरान 150 रुपए तक की कमी की गई है। कंपनियों ने आज से राजस्थान में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 30 रुपए कम किए है। इस कटौती के बाद आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर बाजार में 1698 से बजाए 1668 रुपए में मिलेगा।

उन्होंने बताया कि ये लगातार चौथा महीना है, जब कंपनियों ने कीमतों का रिव्यू करते हुए कटौती की है। इससे पहले जून में कंपनियों ने 69.50 रुपए, मई में 19 रुपए और अप्रैल में 31.50 रुपए की कटौती की थी। वहीं मार्च में 26 रुपए और फरवरी 13.50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया था। कंपनियों ने घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वर्तमान में बाजार में घरेलू उपयोग का सिलेंडर 806.50 रुपए में ही मिलेगा। बता दें कि राजस्थान में तीनों तेल गैस कंपनियों के 1 करोड़ 75 लाख 48 हजार से ज्यादा उपभोक्ता हैं। अगस्त 2023 में केंद्र सरकार ने खुद के स्तर पर घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रुपए कम किए थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page