hellobikaner.in

Share

चूरू hellobikaner.in (श्याम जैन) राजगढ़ नगरपालिका के संविदा कर्मियों उमर फारुख तथा आसिफ शेख को बर्खास्त किए जाने की मांग का ज्ञापन शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी प्रियंका बुडानिया को सौंपा गया। इन दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक विभाग मुख्यालय में भ्रष्टाचार अधिनियम तथा आईपीसी की धारा 120 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हो चुका है।

 

पार्षद महेंद्र दिनोदिया सहित नीलम पूनियां  उपेंद्र पांडिया, गोपाल जोशी,  रामदेव किशनपुरिया, राजेंद्र पांडिया, प्रवीण सरदारपुरा, हेमंत खत्री आदि के द्वारा उक्त ज्ञापन सौंपा गया।

 

 

ज्ञापन में लिखा गया है कि जिन कर्मचारियों को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए मुकदमा दर्ज किया है, वह आज भी नगरपालिका में कार्यरत है और उसी सीट पर कार्य कर रहे हैं। आरोप लगाया गया है कि वह आज भी कथित भ्रष्ट कार्य किए जा रहे हैं। नगर पालिका को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग द्वारा विधिवत सूचना दी जा चुकी है, इस स्थिति में इन कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए था मगर आज भी वह मनमाने कार्यों को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।

 

 

अधिशासी अधिकारी ने ज्ञापन देने वालों को कहा कि उन्होंने संविदा कर्मियों को किसी प्रकार का कार्य नहीं किए जाने के निर्देश दे रखे हैं। इस पर विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि निर्देश से क्या होता है पालिका को इस बारे में तुरंत प्रभाव से बर्खास्तगी की कार्रवाई करनी चाहिए।

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page