Share

श्रीगंगानगर hellobikaner.in श्रीगंगानगर से लाखों की लूट की खबर सामने आई है। यहाँ बदमाशों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के सेल्समैन प्रमोद से 13 लाख रुपए लूट कर ले गए। जानकारी के अनुसार सेल्समैन ने विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिससे बुलेट के छर्रे लगने से वहां से गुजर रही एक महिला घायल हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत आसपास लगी दुकानों के CCTV फुटेज खंगाले। पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बलेनो बताई जा रही है। घटना सुबह करीब 11 बजे वृद्ध आश्रम रोड की है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page