hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikanr.in,            बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारिया जहां जोर-शोर से चल रही है, वहीं भारत की स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने वाली महिलाओं पर एक पुस्तक ‘राष्ट्रवादी शक्तिपुंज महिलाएं का विमोचन सर्किट हाऊस में किया गया। अध्यापिका चन्द्रकला भादाणी/आचार्य द्वारा लिखी गई इस पुस्तक में भारत के राष्ट्रा निमाण में सहयोग करने वाली विदुषी महिलाओं की कहानियों का संकलन है।

 

 

 

 

 

इस पुस्तक का विमोचन गराजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया। शिक्षक सम राष्ट्रीय के प्रदेश मंत्री राव आचार्य ने बताया कि चन्द्रकला भादाणी शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की जिला महिला मंत्री, समय शिक्षा अभियान, कार्तिकका सशक्तिकरण मेरी बबेटी मेरा सम्मान, महिला सशक्तिकरण अध्यापिका मीना मंच में सक्रिय भूमिका केआरपी, राष्ट्र सेविका समिति-लक्ष्मीनाथ नगर कार्यवाहक जैसी संस्थाओं से जुड़ी है। इस अवसर पर भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य सहित शिक्षा जगत से जुड़े कई पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page