hellobikaner.in

Share

सड़क निर्माण पर आएगी 21 लाख की लागत

श्रीगंगानगर hellobikaner.in गंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ ने एसएसबी रोड से लेकर जैन भवन इंडस्ट्रियल एरिया तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण पर 21 लाख रुपए की लागत आएगी।

 

कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए विधायक गौड़ ने गत 3 वर्षों में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार अभूतपूर्व विकास कार्य करवा रही है। जितने विकास कार्य गहलोत सरकार ने करवाए हैं, उतने कभी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि गंगानगर में मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद नए इतिहास की शुरुआत होगी। यह गंगानगर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

 

कार्यक्रम में विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा नगर निकाय क्षेत्र में बजट घोषणा 2021-22 के अंतर्गत एसएसबी रोड से लेकर जैन भवन इंडस्ट्रियल एरिया तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा। इस कार्य पर 21 लाख रूपये की लागत आएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे। सभी ने शिलान्यास पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधायक गौड़ का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page