Share

बीकानेर hellobikaner.in बीकानेर में मोबाइल टावर को लेकर कई जगहों पर विरोध हो रहा है। पिछले दिनों ब्रहम्पूरी चौक, गंगाशहर व सोनगिरी कुआं क्षेत्र के लोगों ने उनके क्षेत्र में मोबाइल टावर लगने का विरोध किया था। यहाँ के लोगों ने  नगर निगम व जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे थे।

अब वार्ड नं. 15 रामपुरा बस्ती में भी मोबाइल टावर लगने का विरोध सामने आया है। मोबाइल टावर लगने के विरोध में वार्ड पार्षद अब्दुल वहीद सहित कई वार्डवासी टावर लगने वाले स्थान पर ही धरने पर बैठ गए। वार्ड वासियों में प्यारे लाल, धर्मेन्द्र गौरा, रामजी, सहीराम, मदनलाल, दिनेश कौशिक, आत्माराम, इजहार अली, अशोक यादव, उस्मान, मिनाक्षी, सुमन, रूबी, अंजु, अनिता, विद्या, कमला, सुलोचना चन्द्रकला, अंजु, केसर आदि लोग धरने पर बैठे।

 

वार्डवासियों ने बताया कि हमने इस बारे में कलेक्टर महोदय, जिला मजिस्टट्रेट और यूआईटी सेके्रटरी व एईएन को अवगत करवा दिया है।

मोबाइल कम्पनियां इन दिनों बीकानेर में अपने टावर लगाने का काम कर रही है। कम्पनियां रिहायसी इलाकों में मकान मालिक को एक अच्छी राशि हर महिने देती है। नगर निगम इसकी परमिशन देता है। जानकारी के अनुसार निगम को भी इस से आय होती है।

लेकिन रिहायसी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को डर होता है कि मोबाइल टावर से निकलने वाली रेडिएशन उनके लिए खतरनाक होती है साथ अगर कोई अनहोनी घटना घटित हो जाती है और मोबाइल टावर गिर जाए तो भी आस-पास में रहने वालों को नुकसान हो सकता है। इसी के चलते मोबाइल टावर लगने के बीकानेर में कई जगहों पर विरोध हो रहा है। कई जगहों पर मामला न्यायालय तक पहुंच चुका है। हांलाकि मौहल्लेवासियों के विरोध के चलते नगर निगम मोबाइल निर्माण के कार्य को रूकवा देती है। लेकिन प्रशासन को इस समस्या का जल्द निवारण करना होगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page