hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                                जयपुर।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जयपुर जिले की 19 विधानसभा क्षेत्रों में 50 लाख 47 हजार 219 मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि इनमें 26 लाख 36 हजार 25 पुरुष मतदाता एवं 24 लाख 11 हजार 194 महिला मतदाता शामिल हैं।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि प्रारूप प्रकाशन की तिथि तक 18-19 वर्ष की आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 1 लाख 54 हजार 644 थी जो कि अन्तिम प्रकाशन के समय बढ़कर 1 लाख 96 हजार 834 हो गई है। इस प्रकार 18-19 वर्ष की आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या में 42 हजार 190 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि द्वितीय पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जयपुर जिले में कुल 54 हजार 189 आपत्तियां स्वीकार की गईं।

 

 

 

 

 राजपुरोहित ने बताया कि बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार 21 अगस्त, 2023 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया था। इस प्रारूप में कुल 49 लाख 55 हजार 433 मतदाता शामिल थे जिनमें 25 लाख 94 हजार 432 पुरुष मतदाता एवं 23 लाख 61 हजार एक महिला मतदाता सम्मिलित थीं। उन्होंने बताया कि प्रारूप प्रकाशन के बाद अंतिम मतदाता सूची तक कुल 91 हजार 786 मतदाताओं में वृद्धि हुई जिसमें 50 हजार 193 महिला मतदाता एवं 41 हजार 593 पुरुष मतदाता शामिल है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page