Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                       अजमेर।  राजस्थान के अजमेर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा मोर्चा के राजस्थान लोकसेवा आयोग (आरपीएससी) महाघेराव में मंगलवार को पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा के दो दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए।

 

 

 

 


महाघेराव के दौरान अवरोधक को तोड़कर जाना चाह रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं और उनके नेताओं को पुलिस ने धारा 144 और आयोग में चल रहे साक्षात्कारों का हवाला देकर रोकना चाहा लेकिन कार्यकर्ता नहीं रूके। इस पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा ।

 

 

 


पुलिस ने इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी तथा सांसद बालकनाथ एवं विधायक वासूदेव देवनानी सहित कई भाजयुमों कार्यकर्ताओं साथ हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में अन्यत्र जगह ले जाकर छोड़ दिया गया।


घायलों में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची, मोर्चे के शहर अध्यक्ष राहुल जायसवाल , उपमहापौर नीरज जैन एवं अन्य कई कार्यकर्ता शामिल हैं। अजमेर दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री अनीता भदेल ने पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि युवाओं पर बल प्रयोग करना पुलिस का पूर्व नियोजित कार्यक्रम था।

बीकानेर बीकानेर के युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता भी हुए शामिल : 

 

अजमेर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने मंगलवार को आरपीएससी का घेराव किया इस घेराव में बीकानेर के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वेद व्यास के नेतृत्व में बीकानेर से सैंकड़ों युवाओं ने भाग लिया आरपीएससी की ओर बढते कार्यकर्ताओं को ने बैरिकेड्स लगाकर रोका प्रदर्शन कर रहे लोग बैरिकेड्स पर चढ़ गए, जिन्हें पुलिस ने लाठिया भांजकर खदेड़ा इस दौरान भाजयुमो प्रदेशअध्यक्ष अंकित चेची व जिलाध्यक्ष वेद व्यास के पैर का मांस फट गया और कई कार्यकर्ता घायल हो गए सभी घायलों को जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी व सांसद बालकनाथ घायलों से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे

इससे पहले महाघेराव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने कहा की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि हंगामा खड़ा करना मकसद नहीं है, राजस्थान की सरकार बदलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए कईं वादे किए लेकिन धोखा दिया

 

बेरोजगारी भत्ता देंगे, लेकिन नहीं दिया संविदाकर्मी को नियमित करेंगे लेकिन संविदाकर्मी आज सड़कों पर आन्दोलन कर रहे हैं उन्होंने प्रदर्शन करने पहुंचे युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें चेताया कि हंगामा खड़ा करना मकसद नहीं, ये सरकार बदलनी चाहिए उन्होंने हाथ खडे़ करवाकर सरकार को उखाड़ फैंकने का युवाओं का आह्वान किया साथ ही अफसरों व सरकार के नुमाईदों को ललकारा कि तीन माह बाद भाजपा आने वाली है तब पेपर चोरों को सजा दिलाएंगे

 

आज के इस कार्यक्रम में वेद व्यास, जसराज सींवर, जितेंद्र भाटी, गिरिराज खत्री, गजेंद्र भाटी, राजेन्द्र जालप,पूनम सुथार, भव्य भाटी, अमित ज्याणी, रामदेव सोनी, ऋषि, महेंद्र राजपूत व मदन सोनी आदि मौजूद रहे

About The Author

Share

You cannot copy content of this page