hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in राजस्थान विधानसभा सचिवालय मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हुए। जिसमें बीकानेर के नरेश जोशी निर्विरोध सचिव नियुक्त हुए।

चुनाव अधिकारी अशोक कुमार बनशिया ने बताया कि संघ के अध्यक्ष पद पर गौरव द्विवेदी,उपाध्यक्ष राहुल तिवाड़ी, सचिव नरेश कुमार जोशी, संयुक्त सचिव अजय मीणा, कार्यकारिणी सदस्य सोहन लाल मीणा, प्रदीप वर्मा चुने गये है। जिनको प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रदान किया गया।

जोशी के सचिव बनने पर सप्त ऋषि मंडल के अध्यक्ष देवकीनंदन व्यास, संजय, गौरीशंकर आचार्य, ओम प्रकाश, रामप्रकाश, विकास, गिरिराज जोशी, शशि शेखर जोशी, शशांक शेखर जोशी, भंवर लाल व्यास, भंवर लाल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page