hellobikaner.in

Share

 

 

 

 

 

 

 

बीकानेर hellobikaner.in स्थानीय एम. एम. ग्राउंड में आज नेशनल सिलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया इस ट्रायल का उद्घाटन खेलकूद प्रशिक्षक अशोक व्यास और सुरेंद्र हर्ष द्वारा किया गया।  इस प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता अंडर 10, 14, 17 और सीनियर वर्ग में आयोजित की गयी।

 

विजेता खिलाडी दिनांक 11/11/21  से लखनऊ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।  विजेता खिलाडियों को पूर्व  UIT चेयरमैन  महावीर जी रांका और राजकुमार जी किराडु, कन्हैया लाल भाटी, देहात भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर और तीरंदाजी प्रशिक्षक गणेश लाल व्यास ने सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।  इस अवसर पर फील्ड आर्चरी एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान के अध्यक्ष सुषिर सिंह भाटी सचिव मनीष कुमार प्रजापत और कोषाध्यक्ष यशवर्धन पुरोहित ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page