hellobikaner.in

Share
कोलकाता hellobikaner.in पश्चिम बंगाल कोलकाता के बड़ा बाजार क्षेत्र में आज शाम नवरूपा गणगौर द्वार का उद्घाटन होने जा रहा है। कोलकाता में रहने वाले बीकानेर वासियों सहित वहां के सामाजिक कार्यकर्त्ता स्वपन बर्मन के अथक प्रयासों से एक अर्से से लोगों का सपना साकार होने जा रहा है।

 

नवरूपा गणगौर द्वार का उद्घाटन कोलकाता मेयर फिराहद हकीम, सांसद सुदीप बंधोपध्याय, मंत्री शशि पांजा, विधायक विवेक गुप्ता, पूर्व विधायक सिमता बक्शी के हाथों होगा। इस मौके पर बड़ा बाजार स्थित कालाकार स्ट्रीट शोभाराम बैसाख स्ट्रीत संगम स्थल पर आज शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।

प्रवासियों में ख़ुशी की लहर 
कोलाकाता में प्रवास कर रहे बीकानेर व आस पास जिलों के वाशिंदो ने नवरूपा गणगौर द्वार निर्माण होने पर खुशी जाहिर की है। प्रवासियों ने फोन पर बातचीत में बताया कि एक अर्से से इस द्वार के निर्माण के लिए समाजिक कार्यकर्ता स्वपन बर्मन प्रयास में जुटे थे उनकी मेहनत रंग लाई और आज गणगौर माता के नाम से एक द्वारा महानगर में बन गया है। वहीं नारायण भूतड़ा, संजय मूंधड़ा, एनडी व्यास, दिनेश भट्ठड, ब्रजरतन छंगाणी, हीरालाल किराडू, विजय कुमार कालवाणी, सत्य नारायण छंगाणी, गौरीशंकर छंगाणी, मनोज ओझा, किशन गोपाल पुरोहित, पुनम रंगा, सुशील पुरोहित सहित प्रवासियों ने खुशी जताई है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page