hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, श्रीडूंगरगढ़।  भतीजे ने अपने चाचा पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे घायल कर दिया और पीड़ित भाई ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है।

 

 

 

 

गांव ठुकरियासर निवासी 48 वर्षीय लिखमाराम पुत्र नानूराम बावरी ने पुलिस को बताया कि उसके ताऊ का लड़का परमाराम पुत्र बेगाराम बावरी 16 जून को दोपहर 2 बजे कुल्हाड़ी लेकर उसकी ढाणी में आया। आरोपी ने मेरे पिताजी पर जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए जिससे मेरा पिता घायल हो गया।

 

 

 

 

 

माँ ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया और हमे बताया। मैं अपने पिता को अस्पताल लेकर आया और उनका यहां ईलाज चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम को दे दी गई है। ,

About The Author

Share

You cannot copy content of this page