Share

बीकानेर hellobikaner.in महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में नवनिर्मित विधि एवं सामाजिक विज्ञान भवन के लोकार्पण समारोह के लिए बने वृतचित्र का प्रदर्शन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यपाल कलराज मिश्र एवं अतिथिगण के समक्ष किया गया।

फोटोग्राफर दिनेश ओझा द्वारा फिल्माई गई इस फिल्म की समारोह में खूब चर्चा रही। खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस फिल्म की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को बधाई दी।

इस चर्चित वृतचित्र का लेखन डॉ. अम्बिका ढाका व कमलकांत शर्मा ने किया। पाश्र्व स्वर रामसहाय हर्ष का रहा, रिकॉर्डिंग इंजीनियर येशूदास भादाणी, फिल्मांकन व संपादन फोटोग्राफर डी.के. ओझा और परिकल्पना व निर्देशन बिठ्ठल बिस्सा का था। बता दें कि इस समारोह में मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, भंवर सिंह भाटी, विश्वविद्यालय कुलपति विनोद कुमार सिंह, कुलसचिव संजय धवन, उपकुल सचिव बिठ्ठल बिस्सा सहित विश्वविद्यालय प्रशासन मौजूद रहा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page