hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर। शहर में आज जमकर बारिश हुई। बीकानेर शहर के आस पास के क्षेत्रों में ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था।

 

आज दोपहर से ही मौसम धीरे धीरे बदलने लगा था। शहर में लगभग एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। बारिश होने से गर्मी को एकबारगी अलविदा कर दिया। बारिश होने के कारण तापमान में अचानक गिरावट हो गई। आज हुई बारिश से आमजन को गर्मी से राहत मिली।

जैसे भी बारिश हुई बिजली चली गई। बारिश के दौरान कई बार विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कल यानि रविवार को बीकानेर का तापमान 42 डिग्री रहा। बीकानेर जिले के आस पास के गावों में भी अच्छी बारिश हुई। बारिश के मौसम का शहर वासियों ने खूब आनंद उठाया।

 

मौसम विभाग के अनुसार में आज व कल भी राज्य में कहीं कहीं आंधी बारिश की सम्भावना जताई जा रही है।  पश्चिमी राजस्थान में 15-16 मई से एक नया हीट वेव शुरू होने  की प्रबल सम्भावना बन रही है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page