hellobikaner.in

Share

अलवर hellobikaner.in पांच लाख रुपए रिश्वत के मामले में पूर्व कलक्टर नन्नूमल पहाड़िया एवं दलाल नितिन शर्मा को आज यहां न्यायालय में पेश किया गया। जहां उनके वॉयस सैंपल लिए जाने थे। लेकिन, दोनेां ने वॉयस सैंपल देने से इंकार कर दिया। अब आगामी तारीख 20 मई है।

 


आरएएस अशोक कुमार सांखला को पहले ही जयपुर की पुलिस लेकर जा चुकी है। कोरोना होने से सांखला जयपुर के अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन आगामी 20 मई को उनको भी न्यायालय में लाया जाएगा।

 


गौरतलब है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गत 23 अप्रैल को आईएएस नन्नूमल पहाड़िया एवं आरएएस अशोक कुमार सांखला को दलाल के साथ गिरफ्तार किया था। दलाल के जरिए पांच लाख रुप की रिश्वत का मामला पकड़ में आया था। जिसमें से चार लाख रुपए प्रति माह आईएएस नन्नूमल एवं एक लाख प्रति माह आरएएस सांखला का रिश्वत लेने का खेल पकड़ा गया था। उसके बाद से तीनों जेल में हैं।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page