paytm

paytm

Share

टेक्नोलॉजी डेस्क। ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट ऐप Paytm की Google Play Store पर वापसी हो गई है। कुछ घंटों में प्ले स्टोर पर वापसी करने वाले Paytm पेमेंट ऐप ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी।

 

पेमेंट ऐप Paytm ने गूगल पर कॉम्पिटिशन रूल तोड़ने का आरोप लगाया गया था। शुक्रवार दोपहर Google ने Play Store से Paytm ऐप को हटाने की जानकारी दी थी। इसके बाद Paytm ने ट्वीट किया था कि उसका एंड्रॉयड ऐप नए डाउनलोड या अपडेट के लिए गूगल प्ले स्टोर पर अस्थायी तौर पर उपलब्ध नहीं है। हम जल्द ही वापसी करेंगे।

कंपनी ने यूजर्स से कहा था कि आपकी राशि पूरी तरह से सुरक्षित है। आप पेटीएम ऐप को सामान्य तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि,Google Play Store से बैन होने के महज चार घंटे बाद ही पेटीएम की प्ले स्टोर पर दोबारा वापसी हो गई थी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page