dr bd kalla

dr bd kalla

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                      बीकानेर। आज राजस्थान के सरकार के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बताया की राज्य सरकार ने बीकानेर के राजरतन बिहारीजी मंदिर में पर्यटन विकास कार्यों के लिए 362.80 लाख रूपये का प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

 

 

 

 

 

 

 

कल्ला ने कहा की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस साल के बजट में रतन बिहारी जी मंदिर में ये पर्यटन विकास कार्य कराने की घोषणा की थी। इस पर वित्त विभाग की ओर से सहमति जारी कर दी गई है। ये कार्य पर्यटन विकास कोष से कराए जाएंगे।

 

 

 

 

कल्ला ने कहा की इससे बीकानेर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को भी फायदा मिलेग इससे पहले बीकानेर में नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथजी मंदिर और इसके परिसर में स्थित गणेशजी के मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विकास कार्यों के लिए भी राजस्थान पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ने 253.56 लाख रुपये मंजूर किए है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page