hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in पुष्करणा ब्राहम्ण समाज के ओलम्पिक सावे में दाम्पत्य सूत्र में बंधने वाले वर-वधू को मुख्यमंत्री सामूहिक विाह एवं अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए 3 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

इस संबंध में परशुराम सेवा समिति के सदस्यों की बैठक आज गोकूल सर्किल स्थित मधु महाराज की कोटडी पर आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष नवरतन व्यास ने बताया कि ऑनलाइन दस्तावेज समिति के एसएसओ आईडी के माध्यम से जमा करवाया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष नवरतन व्यास ने बताया कि इसके लिए निम्रलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
१. आयु प्रमाण-पत्र
२. मूल निवासी प्रमाण-पत्र
३. पहचान पत्र
४. बैंक खाते संबंधित जानकारी

अध्यक्ष व्यास ने बताया यह सभी दस्तावेज सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक गोकूल सर्किल स्थित मधु महाराज की कोटडी पर उपस्थित होकर जमा करवाने होंगे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page