Share

बीकानेर hellobikaner.in  बीकानेर में पुष्करणा ब्राह्मण समाज के ओलम्पिक सावे की रौनक परवान पर है। लगभग हर गली मौहल्ले में आपको शादी का माहौल नज़र आ ही जायेगा। इस माहौल को चार चाँद लगाने के लिए संगीत की बड़ी भूमिका रहती है।

 

पुष्करणा ब्राह्मण समाज की शादियों में वैसे तो हर एक रीति रिवाज के साथ एक पारंपरिक गीत गाया जाता है। लेकिन जब बारात में दूल्हा अपनी दुल्हल को लेने जाता है तो बाराती खूब मजे से डीजे की धुन पर बारात में नाचते घूमते नज़र आते है।

बीकानेर के गायक लालचंद गायक लालचंद उपाध्याय द्वारा लिखा और गाया गीत स्पेशल बीकानेर में पुष्करणा ब्राह्मण समाज के ओलम्पिक सावे पर लांच किया गया है। इस गीत के बोल है ‘कालू रे बिनणी ल्यादो’, इस गीत को आप यूट्यूब चैनल सर्च कर सकते है। यह गीत कई बारातों में डीजे पर बजता आपको सुनाई देगा, लोगों ने बताया की इस गीत ने पुष्करणा ब्राह्मण समाज के ओलम्पिक सावे की रौनक और बढ़ा दी है।

गायक लालचंद उपाध्याय ने हैलो बीकानेर को बताया की ओलपिंक सावे को लेकर हर बार नया गीत लांच होता है। इस बार कुछ अलग अंदाज का ये गीत लांच किया गया है जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page