hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, नई दिल्ली। लोकसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार ओम बिरला 18वींलोकसभा के अध्यक्ष चुने गए हैं। आपको बता दें ओम बिरला दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन की कार्यवाही शुरू होती ही बिरला को लोकसभा का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पेश किया जिसका भाजपा नेता तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समर्थन किया। उसके बाद गठबंधन के विभिन्न दलों के नेताओं ने बिरला को अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया।

विपक्षी इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस नेता के सुरेश के नाम का प्रस्ताव अध्यक्ष पद के लिए आया जिसका तारिक़ अनवर ने समर्थन किया।

प्रोटेम स्पीकर भतृहरि महताब ने दोनों प्रस्ताव सदन के सामने रखें और ओम बिरला को सदन का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की।

बाद में मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू बिरला को अध्यक्ष के आसान तक ले गये और उन्होंने 18वीं लोकसभा की अध्यक्षता शुरू कर दी।बिरला पिछले लोकसभा में भी सदन के अध्यक्ष थे।

बीकानेर में भाजपा नेताओं ने पटाखे जलाकर व मिठाई खिलाकर मनाया जश्न 

बीकानेर।  आज ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा स्पीकर चुने गए हैं। बिरला को ध्वनिमत से 18वीं लोकसभा का नया स्पीकर चुना गया राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने ओम बिरला को अपना प्रत्याशी बनाया था, जिनकी इस चुनाव में जीत हुई इस अवसर पर भाजपा संभाग मुख्यालय में भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओं ने फटाखे फोड़कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराना, श्याम सुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष आनंद सिंह भाटी, जितेंद्र राजवी, मंत्री मनीष सोनी, भारती अरोड़ा, भाजपा नेता भूपेंद्र शर्मा, कमल आचार्य, विनोद करोल, सोहन चांवरिया, ज्योति विजयवर्गीय, मघाराम नाई, पवन चांडक, अनिल हर्ष, अरुण जैन, विक्रम राजपुरोहित, विमल पारीक, गोपाल चौधरी, राम कुमार व्यास उपस्थित थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page