Share

श्रीगंगानगर hellobikaner.in अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजकर पुलिस की तर्ज पर प्रदेश के सभी राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों को राजस्थान रोडवेज की बसों में रियायती दर पर यात्रा का प्रावधान लागू कराने की मांग की है।

महासंघ के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने एक मांगपत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने मांग की है कि राजस्थान पुलिस की तर्ज पर प्रदेश के सभी कर्मचारी और अधिकारियों को भी रोडवेज बसों में रियायती दरों पर यात्रा का लाभ देना चाहिए, इससे राज्य कर्मचारियों के साथ-साथ रोड़वेज को भी राजस्व मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में ऐसे ज्यादातर राज्य कर्मचारी है जो शिक्षा विभाग या अन्य सरकारी विभागों में कार्य करते है और ये कर्मचारी दूर-दराज के गावों से आते हैं, जो बिना रियायती पास के अधिक किराया देकर कभी रोडवेज तो कभी अन्य बसों में यात्रा को मजबूर होते है। इसलिए रोडवेज की बसों में राज्य सरकार को कर्मचारियों को रियायती दरों पर यात्रा का प्रावधान करते हुए सुविधा का लाभ देना चाहिए।

महासंघ के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि सरकार ने हाल ही में राजस्थान पुलिस के पुलिसकर्मी से लेकर पुलिस निरीक्षक को रियायती दरों पर रोडवेज बसों में यात्रा का लाभ दिया है। जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि राजस्थान रोडवेज की बसो में कर्मचारियों को रियायती दरों पर यात्रा का प्रावधान होने के बाद रोडवेज का भी राजस्व बढ़ेगा। जिससे रोडवेज निगम नई बसों की भी खरीद कर सकेगा। इसलिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को महासंघ की इस मांग पर तुरंत कार्यवाही अमल लाते हुए राज्य कर्मचारियों को बसों में रियायती लाभ देना चाहिए।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page