hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in,                                                          बीकानेर।  ट्रैक्टर से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना 22 सितंबर की रात को बज्जू थाना क्षेत्र की आरडी 860 में हुई। जहां ट्रैक्टर पर सवार जोधुपर जिले के करवड थाना क्षेत्र निवासी 55 वर्षी मालाराम पुत्र मेहराम चलते ट्रैक्टर से गिर गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में मृतक के भाई केसूराम ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है।

 

परिवादी ने बताया कि उसका भाई आरडी 860 पर परबतसिंह के खेत में गायों की रखवाली करता था। 22 सितंबर की रात को नत्थूराम, रेवंतराम के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर आरडी 961 जा रहे थे। अचानक गड्ढा आने से उसका भाई ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। परिवादी ने बताया कि हमें भाई की मृत्यु पर कोई शक सुदा नहीं है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page