Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in,                             बीकानेर।  श्री जैन कन्या पीजी महाविद्यालय में आज दिनांक 19.10.2024 को नवआगतुंक छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ राजेंद्र जोशी , डॉ प्रेमरतन तोषनीवाल, डॉ पंकज दाधीच ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलन करके किया। कार्यक्रम में 80 व 90 के दशक के संगीत पर छात्राओ ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम में प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्राओ का चयन किया गया जिसमें बीए, बीकॉम व बीसीए से मिस फ्रेशर गरिमा चौधरी, अक्षिता सोलंकी व स्नेहा एवं मिस ड्रीम गर्ल करिश्मा शर्मा, कोमल सेठिया व मोनिका सोनी रही और मिस चांदनी दिशा सोनी, दिवांशी सोनी व भूमिका सोनी चुनी गई। प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना ने नव आगंतुक छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में निर्णायकों की भूमिका श्रीमती निर्मला सांखला  शीतल शर्मा , रश्मि व्यास ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन भूमि सुथार और महक दफ्तरी ने किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page