Share

जयपुर hellobikaner.in राजस्थान में प्रचण्ड गर्मी एवं तेज लू का प्रकोप जारी हैं और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस को पार गया जिससे लोग बेहाल हो गये।

 


प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री अधिक रहा वहीं न्यूनतम भी सामान्य से तीन से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहने से भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।

 


मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सीमांत बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। इसी तरह गंगानगर में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिकता के साथ 47़ 3, बीकानेर एवं जैसलमेर में सामान्य से पांच डिग्री अधिकता के साथ 47़ 2, चुरु में सामान्य से पांच डिग्री अधिकता के साथ 46़ 9, कोटा में सामान्य से चार डिग्री अधिकता के साथ 46़ 7 एवं जोधपुर में सामान्य से छह डिग्री अधिकता के साथ 46 डिग्री सेल्सियस रहा।

 


राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 44़ 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। इसके अलावा अजमेर में साामन्य से पांच डिग्री अधिकता के साथ 45 एवं उदयपुर में सामान्य से चार डिग्री अधिकता के साथ 44 डिग्री सेल्सियस रहा।

 


प्रदेश मेें न्यूनतम तापमान जयपुर में सबसे अधिक 33़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री अधिक रहा। इसी तरह अजमेर में सामान्य से पांच डिग्री अधिकता के साथ 32़ 4, कोटा में 31़ 5, बाडमेर में सामान्य से चार डिग्री अधिकता के साथ 31़ 4, जैसलमेर में सामान्य से पांच डिग्री अधिकता के साथ 31़ 2, बीकानेर में सामान्य से तीन डिग्री अधिकता के साथ 30़ 6, जोधपुर में सामान्य से सात डिग्री अधिकता के साथ 30़ 4, उदयपुर में 28़ 4, भीलवाड़ा में 28़ 2, चित्तौड़गढ़ में 28, गंगानगर में 27़ 4, अलवर में 27 एवं चुरु में 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

 


विभाग के अनुसार पन्द्रह मई तक लू के चलने की संभावना के चलते अभी अगले दो दिन प्रचण्ड गर्मी एवं तेज लू का के जारी रहने की संभावना है।

 

https://hellobikaner.in/junior-assistant-arrested-red-handed-taking-bribe-of-rs-1-lakh-11-thousand-a-junior-assistant-and-broker-absconded-from-the-spot/

About The Author

Share

You cannot copy content of this page