hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.com,         बीकानेर।  बीकानेर जिले के लुणकरनसर तहसील से एक पांच वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आई है। यह घटना शुक्रवार दोपहर के लुणकरनसर तहसील के सहनीवाला की बताई जा रही है।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार पांच वर्ष की नंदिनी लुणकरनसर के सहनीवाला में मंदिर में धोक लागने के लिए गई थी। इस दौरान अचानक से मंदिर कि छत गिर गई। इस हादसे में नंदिनी को चोट आई ओर वो छत के नीचे मलबे में दब गई।

 

थोड़ी देर बाद जब नंदिनी को मलबे से निकाला गया तब तक उसने दम तोंड दिया था। मौके पुलिस पहुंच गई। और पांच वर्षीय नंदिनी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page