Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, बीकानेर। गत कई वर्षों से बीकानेर के अम्बे मण्डल कई धार्मिक आयोजन किये जाते है। अम्बे मंडल इस बार भी होली के अवसर पर फागोत्सव करने जा रहा है।

 

कल यानि रविवार को नत्थूसर गेट के बाहर स्थित गायत्री भवन में प. जुगलकिशोर ओझा ( पुजारी बाबा ) और ज्यो.प. अशोक ओझा के सानिध्य में आशापुरा फागोत्सव के बैनर का विमोचन किया गया।

 

अम्बे मण्डल के जितेन्द्र ओझा ने बताया यह आयोजन 20 मार्च को ओझाओं की बगेची में होगा जिसमें बीकानेर के सभी प्रसिद्ध कलाकारो द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर गणेश छंगाणी, श्याम बोड़ा, महेश ओझा, कपिल उपाध्याय , दोस्ती क्लब ओर अम्बे मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित थे

About The Author

Share

You cannot copy content of this page