hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                      बीकानेर।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद एक किलोमीटर का सफर साइकिल धावकों के साथ तय कर सभा स्थल पर आएंगे। उनके साथ 150 छात्र-छात्राओं का दल भी साथ चलेगा।

 

 

 

 

 

साइकिल पर अलग अलग संदेश लिखे गु्रपों में ये छात्र-छात्राएं अलग रोड पर साइकिल चलाएंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दूसरी रोड पर उनके साथ चलेंगे। पत्रकारों को जानकारी देते हुए केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बताया कि ये साइकिल धावक पचास पचास के ग्रुप में होंगे। जो वसुधैव कुटम्बकम,लाइफ मिशन,वन अर्थ वन फैमेली का संदेश देंगे।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि इसके अलावा नेशनल स्कूल ऑफ डामा के कलाकार धरती करे पुकार नाम के नाटक का मंचन कर धरती को बचाने का पैगाम भी देंगे। उन्होंने कहा कि पीएम बीकानेर संभाग में पहली बार साढे तेईस हजार करोड़ के कार्यों का लोकार्पण कर सौगात देंगे। उम्मीद है कि बीकानेर में सोलर के तीसरे फेज का शिलान्यास भी पीएम के कर कमलों से हो सकता है। मेघवाल ने कहा पीएम की यह सभा ऐतिहासिक होगी।

 

 

 

 

 

 

जिसमें मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी भी रहेगी। इसके अलावा रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव,केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह,भूपेन्द्र यादव विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण कार्यक्रमों में जुडेगें। पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़,उपनेता सतीश पूनियां,बीकानेर पूर्व से विधायक सिद्विकुमारी,जिलाध्यक्ष विजय आचार्य,देहात अध्यक्ष जालमसिंह भाटी भी मौजूद रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page