hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                  बीकानेर।  लाठियों और सरियों से हमला करने और इलाज के दौरान मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार यह कार्यवाही मुक्ताप्रसाद पुलिस ने की है।

 

 

 

 

इस संबंध में १५ जुन को दलीप मंडा दर्ज करवाते हुए बताया कि १४ जुन को उसके बेटे नवरंग मंडा के साथ रामचंद्र उर्फ चंदु दिलाईया, मीनष विश्नाई, कैलाश उर्फ किलीया, अनील विश्नाई, संजय विश्नाई, भीराज चौधरी व ३-४ अन्य ने लाठियों और सरियो से मारपीट की।

 

 

 

 

जिसको घायल अवस्था में हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिस पर पुलिस टीम ने थानाअधिकारी अरविंद भारद्धाज के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए गली नं.२० रामपुरा बस्ती निवासी रामचंद्र विश्नाई पुत्र मोखराम विश्नाई, गली नं. २० निवासी अनलि सियाग पुत्र नत्थुराम, बालाजी नागोर के रहने वाले रवि प्रकाश माल पुत्र ओमप्रकाश विश्नाई, मुक्ताप्रासद निवासी मनीष विश्नाई पुत्र श्रीराम को खारा औद्योगिक क्षेत्र से दस्ताबाद कर गिरफ्तार किया गया है। जिनसे हत्या को लेकर पुछताछ जारी है।

 

 

 

कार्यवाही करने वाली टीम में थानाधिकारी अरविंद भारद्धाज, एसएसआई अशोक अदलान, हैड कांस्टेबल सवाई सिंह, भंवरलाल संजय, श्रवण सिंह, छगन लाल शामिल थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page