Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ hellobikaner.com बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर के कोतवाली थाना पुलिस ने कल एक रेस्टोरेंट पर हुक्का बार का संचालन करते हुए एक जन को पकड़ा।

 

 

पुलिस को इस इलाके में हुक्का बार चलने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम शनिवार को देर शाम पहुंची और हुक्का बार पर दबिश दी। इस दौरान मौके पर हुक्का बार का संचालन होता पाया गया। मौके पर हुक्का, चिलम और कई अन्य सामान भी मिला। हुक्काबार चला रहे व्यक्ति से जब इसका लाइसेंस मांगा तो उपलब्ध नहीं करवा पाया। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार यह हुक्काबार शहर के सूरतगढ़ रोड पर जोकर रेस्टोरेंट में चल रहा था। यहां लोगों की एक्टिविटी देखकर किसी ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। इस पर एसएचओ देवेंद्रसिंह ने मौके पर कार्रवाई करते हुए वहां से कुछ हुक्का, चिलम और अन्य सामान बरामद कर लिया है।

 

 

मौके पर भरतनगर का विक्रमसिंह पुत्र मुकेश हुक्का बार चलाते मिला। जांच अधिकारी एसआई पवन कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। संबंधित के पास हुक्काबार संचालन से जुड़ा कोई डॉक्यूमेंट नहीं मिला है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page