hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                          बीकानेर। बीकानेर के लोगों के मोबाइल पर आज सुबह से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति की बॉडी बताई गई है।

 

 

 

 

हालाँकि वीडियो में कभी भी बीकानेर का नाम नहीं लिया गया है। वीडियो में कहा गया है की इस व्यक्ति की डेथ हो चुकी है कोई इसे पहचान ले।  इस वीडियो में बीकानेर या सोफिया स्कूल के पास का नाम नहीं लिया गया है।

 

 

 

 

बीकानेर के व्हाट्सएप ग्रुप में ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हैलो बीकानेर टीम ने जेएनवी पुलिस से बात की तो पुलिस ने बताया की पिछले दो-तीन घंटों से पुलिस सोफिया स्कूल के आस पास सर्च कर रही है लेकिन यहाँ कोई बॉडी अभी तक नहीं मिली है।

 

 

हैलो बीकानेर बीकानेर के लोगों से अपील करता है की जब तक किसी भी वीडियो की पुष्टि न हो तब तक कोई वीडियो आगे फोरवर्ड न करें। हैलो बीकानेर टीम लगातार इस वायरल वीडियो की पड़ताल कर रहा है।

बीकानेर में तीन बाइक सवार बदमाशों ने छीना महिला के हाथ से मोबाइल, वीडियो

About The Author

Share

You cannot copy content of this page