hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। राजस्थान की राजनीति में उठापटक जारी है।  कुछ नेता अपनी पार्टी बदल रहे है तो कुछ नेताओं की अपनी ही पार्टी में घर वापसी हो रही है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने है। राजनितिक पार्टियाँ नेताओं से सीधे संपर्क कर रही है।

 

 

इस बीच अभी अभी सूत्रों से आ रही खबर के अनुसार प्रदेश के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की है। भाटी की गहलोत से मुलाकात के अनेक राजनीतिक मायने निकाले जा रहे है। हालांकि कोई इसे भाटी की कांग्रेस में ज्वानिंग से जोड़ रहा है तो कोई ओर कयास लगा रहा है।

 

हालांकि मुलाकात के बाद भी देवीसिंह भाटी सीएमआर में ही बताएं जा रहे है। किन्तु अचानक गहलोत और भाटी की मुलाकात ने सियासी बाजार में चर्चाओं को गर्म जरूर कर दिया है। अब देखना है कि आखिर यह मुलाकात क्या गुल खिलाती है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page