Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। राजस्थान की राजनीति में आज दो दिग्गज नेताओं की मुलाकात बड़े अरसे बाद हुई। राजनीति गलियारों में इस मुलाकात के कई अलग अलग मायने निकाले जा रहे है। मुलाकात हुई केन्‍द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी के बीच।

 

 

 

इस मुलाकात पर बात करने से पहले हम आपको कुछ दिखाना चाहते है देखें ये वीडियो…

नजारा बीकानेर कलेक्टर ऑफिस का था जहां पूर्व मंत्री और बीकानेर के कद्दावर नेता देवी सिंह भाटी नहरों में पानी की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के पास पहुंचे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि देवी सिंह भाटी नहरों की समस्या को लेकर अर्जुन मेघवाल से बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन वो जवाब नहीं दे रहे हैं।

एक वीडियो चार पहले का है जिसमें देवी सिंह भाटी ने अर्जुन राम मेघवाल के बारे में कहा था …

आज एक तस्वीर सामने आई है जिसमें केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की मुलाकात होती दिखाई दे रही है

अब इस मुलाकात का राजनीति में कई मायने निकाले जा रहे है। केन्‍द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी के बीच लंबे समय से अदावत चल रही थी। लेकिन आज जब दोनों ही दिग्गज नेताओं के बीच मुलाकात हुई तो दोनों नेताओं के चेहरों पर एक मुस्कान देखी गई। क्या हाथ मिलाने से दिल भी मिल गए ?

 

बताया जा रहा है की दोनों ही नेताओं ने मिलकर चुनाव को लेकर मंत्रणा की और आगे की रणनीति तय की। जानकारी के अनुसार आज सांसद सेवा केन्‍द्र में केन्‍द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से कोलायत से भाजपा प्रत्‍याशी अंशुमान सिंह भाटी ने भी मुलाकात की। कोई इसे डेमेज कंट्रोल का नाम दे रहे तो कई इसे लोकसभा चुनाव से जोड़ रहे है।

 

इस मुलाकात के बाद विरोधी गुट में एक हलचल सी मच गई है क्युकी इतने सालों से इन दो नेताओं के बीच चल रही अदावत का विरोधी गुट फायदा उठाता रहा है।  इस मुलाकात पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से कोलायत को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा की वो अतीत था हम वर्तमान में जीने वाले लोग है दृष्टि हमारी भविष्य पर रहती है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page