Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, (लूणकरणसर) लोकेश बोहरा। किसान नेता एवं पूर्व मंत्री, उरमूल डेयरी बीकानेर के संस्थापक अध्यक्ष,बीकानेर के प्रथम जिला प्रमुख के साथ-साथ 6 बार विधायक रहे स्व भीमसेन चौधरी के 100 वें जन्म जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने दीप प्रज्वलित करके उनकी प्रतिमा पर माला अर्पण की कार्यक्रम में उनके साथ उनकी पुत्री भी पहली बार लूणकरणसर कार्यक्रम में शिरकत की।

 

 

 

पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद छात्रावास खेल के मैदान में प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच में विराजमान को सफा और सोल से सम्मानित किया गया। मंच पर वीरेंद्र बेनीवाल के साथ-साथ बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान सरपंच एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजाराम झोरड़, पूर्व प्रधान गोविंद राम गोदारा, मूडंसर सरपंच, थे। सभी लोगों ने भाषण दिया उनके जीवन के बारे में लोगों को बताया आए हुए। उसके बाद फुटबॉल का फाइनल मैच हुआ बीकानेर और लूणकरणसर हॉस्टल की टीम के बीच जिसमें लूणकरणसर की टीम विजई रही। हॉस्टल का निरीक्षण भी किया।

 

 

 

जादूगर आरके सोनी ने करतब दिखाए। करतब वीरेंद्र बेनीवाल के साथ भी किया और उनकी पुत्री के साथ भी कुछ छोटे बच्चों के साथ भी कार्यक्रम किया। मंच का संचालन शीशपाल खिलेरी ने किया। भीमसेन किसान छात्रावास के कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व उप प्रधान पतराम गोदारा, गोटा संगठन के अध्यक्ष हरिराम लेगा, काकड़वाला सरपंच भूर सिंह बीका, सरपंच पुरखाराम मूड, नाथवाणा सरपंच प्रतिनिधि, खोखराना सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल गोदारा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जाखड़ पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीराम लेगा, हेतराम गोदारा छटासर, अजय गौड, अनिल स्वामी, सद्दाम कुरेशी, जय किशन स्वामी, दिलीप सारण, मदनलाल गोदारा,ग्रामीण क्षेत्र से और भी कई लोग बड़ी संख्या में आए हुए थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page