hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क,www.hellobikaner.com, बीकानेर। शहर में आज सुबह 11 बजे बीकानेर के एम एम ग्राउंड के पास स्थित वाल्मीकि चौराहे पर कुछ लोगों द्वारा रास्ता रोका, टायर जलाया व नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

 

 

प्रदर्शन करने वाले मौहल्ले वासियों ने हैलो बीकानेर को बताया की वाल्मीकि चौराहे पर आये दिन दुर्घटना होती रहती है। इस चौराहे पर वाहन और बाइक सवार की तो कई बार टक्कर हुई जिसमें बाइक सवार बुरी तरह से घायल होते है।

 

 

मौहल्ले वासियों ने बताया हमारे बच्चों और बुजुर्गों का इस चौराहे से निकलना मुश्किल हो गया है आये दिन बच्चे बाइक या कार की चपेट में आकर घायल हो जाते है। यहाँ उपस्थित लोगों ने कहा की इस चौराहे पर जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर या वाहन गति को कम करने का कोई साधन लगाना जरुरी है। जिससे भविष्य में कोई बड़ी जन हानि न हो।

 

प्रदर्शन करने वालों ने हैलो बीकानेर को बताया की अगर इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया तो वार्ड और मौहल्ले वासियों द्वारा बड़ा आन्दोलन किया जायेगा। आज प्रदर्शन करने वालों में विकास वाल्मीकि, अशोक, काली देवी, ओम प्रकाश चावरिया, बाबूलाल, अजय चावरिया, प्रेम, प्रहलाद, बबलू कल्ला, राकेश जावा, जेठाराम, राहुल, हुकमचंद, विकी, श्रवन, मोहित व अजय मौजूद थे।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page