hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in पुष्करणा ब्राह्मण समाज ओलम्पिक सावे की तैयारी जोर-शोर से हो रही है। इस अवसर पर गाये जाने वाले विवाह गीतों की चर्चा होती रहती है। दुल्हन की विदाई के समय भी एक गीत गाने की परम्परा होती है। दुल्हन की विदाई का गीत दुल्हन पक्ष की तरफ से गाया जाता है।

आज बीकानेर पुष्करणा ब्राह्मण समाज ओलम्पिक सावे पर विवाह में दुल्हन की विदाई के गीत की लांचिंग की गई। इस गीत को बीकानेर को स्व. भगवान दास किराडू के पुत्र नगेन्द्र किराडू ने लिखा और गाया है। इस गीत को आज बीकानेर महापौर सुशील कंवर के हाथों रिलीज किया गया।

किराडू ने बताया की आज स्व. भगवान दास किराडू की पुण्यतिथि पर इस गीत को रिलीज किया गया। आप इस गीत को यूट्यूब पर सुन सकते है। विदाई गीत ‘ओ मुनिया तुम खुश रहिजो’ में संगीत यशुदास भादाणी ने दिया तो निर्देशक रामसहाय हर्ष द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भंवर पुरोहित विप्र फाउंडेशन प्रदेशाध्यक्ष जॉन बी(1), विक्रम सिंह राजपुरोहित (समाजसेवी), अरविंद व्यास (राजा) महामंत्री युवा प्रकोष्ठ विप्र फाउंडेशन,  मोहित पार्थ व उत्कर्ष किराड़ू उपस्थित थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page